13 सितंबर से ठाकुरगंज में नहीं रुकेगी पहाड़िया एक्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 7:15 AM

विज्ञापन

ठाकुरगंज : लंबे संघर्ष के बाद ठाकुरगंज में रुकने वाली पहाड़िया एक्सप्रेस अब 14 सितम्बर से ठाकुरगंज में नहीं रुकेगी. आइआरसीटीसी के टिकट बुकिंग सिस्टम से 6 महीने बाद की बुकिंग बंद कर दी गई है. ठाकुरगंज से इस ट्रेन में सफर करने के इच्छुक यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग 13 सितंबर के […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : लंबे संघर्ष के बाद ठाकुरगंज में रुकने वाली पहाड़िया एक्सप्रेस अब 14 सितम्बर से ठाकुरगंज में नहीं रुकेगी. आइआरसीटीसी के टिकट बुकिंग सिस्टम से 6 महीने बाद की बुकिंग बंद कर दी गई है. ठाकुरगंज से इस ट्रेन में सफर करने के इच्छुक यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग 13 सितंबर के बाद नहीं कर सकेंगे.

बताते चले 10 मार्च को रेलवे बोर्ड द्वारा ठाकुरगंज स्टेशन पर न्यू लपाईगुड़ी-दीघा पहाड़िया एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया था. तब बोर्ड के कोचिंग निदेशालय के निदेशक ने कहा था कि यात्रियों की मांग पर 6 महीनों के लिए प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया जा रहा है. ठहराव संबंधित मानदंडों को पूरा करने के बाद 6 महीने बाद एन एफ रेलवे जोन से समीक्षा रिपोर्ट मंगवाई जाएगी.
रिपोर्ट में ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही ठहराव को स्थायी घोषित किए जाने संबंधित निर्णय होगा. ट्रेन के ठाकुरगंज ठहराव के 3 महीने बीत चुके है और अब बोर्ड ने आइआरसीटीसी के टिकट बुकिंग सिस्टम से 6 महीने बाद की बुकिंग बंद कर दी है. इसके बाद ठाकुरगंज के यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग 6 सितंबर के बाद नहीं कर सकेंगे.
लम्बे संघर्ष के बाद मिला था इस ट्रेन का ठहराव : एन जे पी से दीघा के बीच चलने वाली साप्ताहिक पहाड़िया एक्सप्रेस ठाकुरगंज में रुकने वाली एकमात्र लंबी दूरी की ट्रेन है. ठाकुरगंज से कोलकाता की एकमात्र सीधी ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन में लोगो को काफी सहूलियत होती है.
ठाकुरगंज से कोलकाता की सीधी यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा की तारीख इसी ट्रेन को ध्यान में रख कर तय करने की कोशिश करते है. यात्री राजेश जैन कहते है की यह एक ऐसी ट्रेन है जिसमें हमे कोलकत्ता जाना होता था तो हम घर से खाना खा कर आराम से देर रात ठाकुरगंज स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकड़ते थे.
वापसी में भी यही आराम था सुबह आठ बजते बजते हम अपने घर पहुंच जाते थे. जबकि जिला मुख्यालय जाकर अन्य ट्रेनों में कोलकत्ता जाना होता है तो ठाकुरगंज से शाम को इंटर सिटी ही पकड़ने की बाध्यता थी. जिसके लिए साढ़े चार बजे ही ठाकुरगंज से निकलना पड़ता था. वहीं वापसी में भी यही हालात किशनगंज स्टेशन प्अ उतर कर ठाकुरगंज की ट्रेन का इंतजार कीजिये. यानी घंटो वेवजह किशनगंज स्टेशन में बैठना ठाकुरगंज के लोगो की नियति बन गई थी.
13 सितंबर के बाद की टिकट बुक नहीं कर पा रहे यात्री: इस ट्रेन में 13 सितम्बर को कोलकाता जाने के इक्षुक यात्री टिकट बुक नहीं करवा पा रहे है. यात्रियों ने जब टिकट बनाने का प्रयास किया तो आइआरसीटीसी वेबसाइड पर 13 सितंबर के बाद दिखाया जा रहा है कि ट्रेन का स्टोपेज ठाकुरगंज से हटा लिया गया है. जिस कारण टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है.
छह वर्ष तक धरना-प्रदर्शन के बाद मिला था ठहराव: ठाकुरगंज रेल यात्री समिति के संयोजक सिकंदर पटेल ने बताया कि 6 सालों तक दर्जनों धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलनों के बाद ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक अदद लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेन पहाड़िया एक्सप्रेस का ठहराव मिला था, इस ट्रेन को लेकर भी रेलवे नियमों कि दुहाई दे रही है.
जबकि ठाकुरगंज स्टेशन पर नियमानुसार कम से कम 3 डेली चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि रेलवे रेलयात्रियों के साथ नाइंसाफी करेगा तो इसके विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.
करोड़ों की आय देता है ठाकुरगंज
ठाकुरगंज स्टेशन से अप्रेल 2016 से मार्च 17 के दौरान पीआरएस से 38510 यात्रियों ने टिकट कटवाया था और इन लोगो ने 2 करोड़ 11 लाख 10 हजार 505 रुपये की टिकट कटवाई. इस दौरान युटी एस से 270872 यात्रियों ने 75 लाख 46 हजार 470 रुपये का टिकट कटवाया था. वितीय वर्ष 17 – 18 में यह सेल थोड़ी घट गई थी. बाढ़ के दौरान पूर्वोतर का संपर्क भंग होने के बाद भी पीआरएस से 37012 यात्रियों ने 1 करोड़ 93 लाख 68 हजार 338 रुपये की टिकट बिकी.
यह हाल उस समय का है जब ठाकुरगंज में एक भी लंबी दुरी की ट्रेन का ठहराव नहीं है . वही यु टी एस से 246147 यात्रियों ने टिकट कटवा कर 66 लाख 08 हजार 344 रुपये रेलवे को दिए. जबकि बढ़ के कारण महीनो ट्रेने बंद थी. वितीय वर्ष 18 – 19 में भी ठाकुरगंज स्टेशन ने बिना लंबी दुरी की ट्रेनों के स्टोपेज के 2 करोड़ रुपये रेलवे को पी आर एस से दिया तो यु टी एस से 73 लाख रुपये दिए. इसके बाबजूद रेलवे की उपेक्षा जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन