तीन लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गलगलिया : भारत-नेपाल सीमा स्थित गलगलिया से सटे पानी टंकी में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल के खोरीबारी थाना अंतर्गत पानीटंकी पुलिस पोस्ट के समीप चेकिंग के दौरान ओसी गौतम साहा ने गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरमोड़ के पास नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर […]
विज्ञापन
गलगलिया : भारत-नेपाल सीमा स्थित गलगलिया से सटे पानी टंकी में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल के खोरीबारी थाना अंतर्गत पानीटंकी पुलिस पोस्ट के समीप चेकिंग के दौरान ओसी गौतम साहा ने गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरमोड़ के पास नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी देते हुए ओसी गौतम साहा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पानी टंकी के निकट ठाकुरमोड़ के पास साइकिल में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गयी, तो तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख आंकी गयी है.
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम शुकरु साकिन बतासी सिमुलतला का रहने वाला है. श्री साहा ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर नेपाल ले जाने की फिराक में था. गिरफ्तार व्यक्ति को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










