अपने ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ करनी पड़ी शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 6:22 AM
विज्ञापन
किशनगंज : जिंदगी भर बतौर राजस्व कर्मचारी लोगों को सेवा करने के उपरांत रिटायरमेंट होने पर एरियर व अन्य लाभ के लिए अपने ही विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाते थक चुके वीरेंद्र पासवान को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से न्याय मिल सका़ चार सुनवाई में ही राजस्व कर्मचारी विरेंद्र पासवान को […]
विज्ञापन
किशनगंज : जिंदगी भर बतौर राजस्व कर्मचारी लोगों को सेवा करने के उपरांत रिटायरमेंट होने पर एरियर व अन्य लाभ के लिए अपने ही विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाते थक चुके वीरेंद्र पासवान को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से न्याय मिल सका़
चार सुनवाई में ही राजस्व कर्मचारी विरेंद्र पासवान को जिला लोक शिकायत कार्यालय के माध्यम से लगभग 19 लाख रुपया सेवा निवृत्ति का लाभ मिला़ इस संबंध में वीरेंद्र पासवान ने बताया कि 31 जुलाई 18 को कोचाधामन अंचल से बतौर राजस्व कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे़
सेवा निवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ राशि के लिए वे कार्यालय का चक्का लगाने पर मजबूर होने के लिए वे कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर होने लगे़ बाबुओं द्वारा हर बार कोई न कोई बहाना बना कर लाभ की राशि देने से टाल मटोल कर रहे थे़
अंत में छह माह चक्कर लगाने के बाद उन्होंने सात फरवरी को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में वे सेवानिवृत्ति के लिए वाद दायर किया़ वाद दायर करने के बाद लगभग डेढ़ महीने में चौथी सुनवाई में ही 30 मार्च को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद ने सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने का आदेश दिया़ जिसके उपरांत उन्हें 19 लाख का चेक प्रदान किया गया़
बारा-परसा में 40 की मौत, छह सौ से ज्यादा लोग घायल
नेपाल के प्रदेश संख्या दो के बारा-परसा में आयी विनाशकारी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार की शाम छह बजे आयी इस तेज आंधी से 40 लोगों की मौत हो गयी और छह सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं.
हालांकि राहत व बचाव कार्यों में जुटे स्वयंसेवकों की मानें तो इस आंधी में करीब 60 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. ये आंकड़े अभी बढ़ भी सकते हैं. नेपाल के दो नंबर प्रदेश के बारा जिले के विभिन्न स्थानों में आयी विनाशकारी आंधी-तूफान से जान-माल की काफी क्षति हुई है.
तेज हवा के कारण पेड़ गिरने और जमीन धंसने की वजह से कई जगहों पर तबाही मची है. आलम यह है कि जिले के भरवालिया गांव में एक भी घर सुरक्षित नहीं बचा है. वहीं आवागमन के क्रम में एक सवारी बस भी पलट गयी. इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों घायल हैं. तेज आंधी-तूफान में कई चापाकल भी उखड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










