सत्संग से पूर्व निकाली गयी कलशयात्रा, आज से सत्संग से प्रारंभ

Updated at : 26 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
सत्संग से पूर्व निकाली गयी कलशयात्रा, आज से सत्संग से प्रारंभ

बहादुरगंज : प्रखंड के जनताटोला भाटाबाड़ी में दो दिवसीय संतमत सत्संग को ले सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. जहां संतमत सत्संग के बैनर तले धार्मिक यात्रा में शामिल महिलाएं लौचा के कौल-कनकई नदी की पवित्र धार से कलश में जल भरकर पुनः अनुष्ठान स्थल जनता टोला वापस लौट गयी. कलश यात्रा में जनता टोला, […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : प्रखंड के जनताटोला भाटाबाड़ी में दो दिवसीय संतमत सत्संग को ले सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. जहां संतमत सत्संग के बैनर तले धार्मिक यात्रा में शामिल महिलाएं लौचा के कौल-कनकई नदी की पवित्र धार से कलश में जल भरकर पुनः अनुष्ठान स्थल जनता टोला वापस लौट गयी.

कलश यात्रा में जनता टोला, धीमटोला, शीशाबाड़ी, मशानगांव व दहगांव की सैकड़ों धर्मप्रेमी महिलाएं शामिल थी. कलश यात्रा की वापसी पर अनुष्ठान स्थल में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आज 26 एवं 27 मार्च को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय संतमत सत्संग के दौरान परम आराध्य अनन्त श्री विभूषित सदगुरु मेही परमहंस जी महाराज के परम शिष्य पूज्यपाद स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज व अन्य संतों की टोली हरिद्वार का प्रवचन व दर्शन होगा.
सत्संग के दौरान सुबह 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आध्यात्मिक भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रन्थ पाठ व प्रवचन जैसी धार्मिक कार्यक्रम विधिवत रूप से तय है.
कमेटी के मुताबिक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पावन स्थल पर आनेवाले सत्संगप्रेमियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है. भीड़ की सुविधा को देखते हुए कमेटी ने भव्य पंडाल के इर्द-गिर्द ही बिजली-पानी, ठहराव व पार्किंग की तैयारी दे रखी है. जिसके लिए कमेटी ने अपने चुनिंदे युवा सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप रखी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन