हवा तेज, पारा @आठ डिग्री बढ़ गयी कनकनी

Published at :04 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
हवा तेज, पारा @आठ डिग्री  बढ़ गयी कनकनी

किशनगंज : बुधवार को थोड़ी देर के लिए धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी़ तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम 22 डिग्री एवं न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया़ जिले में तापमान में गिरावट दर्ज करने के बाद बढ़ी ठंड ने […]

विज्ञापन

किशनगंज : बुधवार को थोड़ी देर के लिए धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी़ तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम 22 डिग्री एवं न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया़ जिले में तापमान में गिरावट दर्ज करने के बाद बढ़ी ठंड ने लोगों को कंपकपा दिया़ ठंड में 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछिया हवा ने लोगों को काफी परेशान किया तथा घर पर रहने का मजबूर कर दिया़

मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक ठंड रहेगी. सुबह फॉग भी रहेगा. कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा. रोजमर्रा के कार्य करने वाले लोगों पर भी ठंड का कहर देखने को मिला़ सुबह से लोग सूरज उगने के इंतजार में रहे परंतु सूर्य देव कुछ पल के लिए लोगों को दर्शन हुआ़ सुबह से हल्की धुंध में वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हुई़

कुर्लीकोट प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह पौ फटते ही घने कोहरे के दर्शन हुए. साथ ही कनकनी भी अन्य दिनों से अधिक महसूस हुई. इस तरह ठंड व कनकनी से पुन: जनजीवन परेशान नजर आया. दिनभर लोगों में पुन: कड़ाके की ठंड लौटने चर्चा होती रही. वहीं गरीब अलाव के पास चिपके रहे. नागरिक मंच के संयोजक सिकन्दर पटेल ने ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन