नेहरू को किया नमन, कार्यक्रम में थिरके बच्चे

Published at :15 Nov 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
नेहरू को किया नमन, कार्यक्रम में थिरके बच्चे

किशनगंज : चिल्ड्रेन्स डे के अवसर पर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किड्स कार्निवाल की शुरुआत मंगलवार को हुई. नन्हे-मुन्हे और छोटे-छोटे नौनिहालों ने अपने प्रदर्शन और प्रतिभा से सभागार भवन में मौजूद अभिभावकों, दर्शकों व गणमान्य व्यक्तियों को मंत्र मुग्ध कर दिया. किड्स क्लास के बच्चों ने अपने नृत्य और मनमोहक प्रस्तुति से […]

विज्ञापन

किशनगंज : चिल्ड्रेन्स डे के अवसर पर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किड्स कार्निवाल की शुरुआत मंगलवार को हुई. नन्हे-मुन्हे और छोटे-छोटे नौनिहालों ने अपने प्रदर्शन और प्रतिभा से सभागार भवन में मौजूद अभिभावकों, दर्शकों व गणमान्य व्यक्तियों को मंत्र मुग्ध कर दिया. किड्स क्लास के बच्चों ने अपने नृत्य और मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्द्धन करते रहे.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने कहा कि बाल मंदिर स्कूल नहीं बल्कि यह विद्या का मंदिर है, जहां बच्चों को उच्च संस्कार और बेहतर मार्गदर्शन मिलता है. इस तरह का आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी, जबकि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद श्रद्धांजलि दी गयी. अपराह्न से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा.

विद्यालय परिसर में अवस्थित ऑडिटोरियम दर्शकों से पूरी तरह भरा हुआ था. इनमें मुख्य रुप से गणपति डांस, हम देश के रखवाले, क्लासिकल डांस, बच्चे मन के सच्चे, थीम आन मां, एभरीटीज वाटर, उड़े चिड़ैया, वेस्टर्न डांस, अलावेरिया आन की बोर्ड, बंगाली डांस सहित कई डांस प्रस्तुत किया गया. इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य चंचल गिरी ने संबोधित करते हुए विद्यालय की विकास यात्रा के साथ-साथ यहां की शिक्षा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व के चतुर्दिक विकास के लिए विद्यालय सदैव तत्पर रहता है. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्य और ट्रस्टी रामावतार जालान,

पूर्व नप अध्यक्ष व विद्यालय ट्रस्टी त्रिलोक चंद जैन, राजकरण दफ्तरी, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नवल किशोर अग्रवाल, मनीष दफ्तरी, राजकुमार भैया, मनोज जैन, अजय वैद्य, कल्पना सरकार, तोला राम जी छाजेड़, विद्यालय के प्राचार्य चंचल गिरी,उप प्राचार्य पारितोष पांडेय, शिक्षिका मिठू साहा, सुचरिता मेम,दिव्या अग्रवाल, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे.

दिघलबैंक प्रतिनिधि के अनुसार, चाचा नेहरू के जन्म दिवस समारोह प्रखंड के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों में बाल दिवस के रूप में मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गयी.मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर तालगाछ में आयोजित प्रभातफेरी में बीइओ सावित्री कुमारी नेतृत्व कर रही थी. बच्चों के हाथों में मजदूरी, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, अशिक्षा, धूम्रपान से संबंधित विभिन्न प्रकार की आकर्षक बैनर अपने हाथों में लेकर नारे लगा रहे थे. प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू हो कर तालगाछ बाजार होते हुए गांव के चारों ओर भ्रमण किया. वहीं करुआमनी वार्ड 09 में विकास मित्र मिंटू कुमार दास द्वारा भी प्रभात फेरी निकाला गया, जहां बहुत सारी महिलाएं भाग ली. इस अवसर पर बीआरपी कुमार सौरभ, सीआरसी विनोद मोहन, प्रधान शिक्षक अंजार अलाम, प्रभाकर यादव, सौरभ कुमार व उपस्थित थे.
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित : गलगलिया प्रतिनिधि के अनुसार, गलगलिया थाना क्षेत्र के विद्यालयों के साथ साथ सीमावर्ती देवीगंज स्थित सैंट जोसेफ मिशन इंग्लिश स्कूल मे बाल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया. देविगँज स्थित सैंट जोसेफ मिशन इंग्लीश स्कूल मे इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन