छिनतई मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

किशनगंज : विगत मंगलवार को खिरदोह पुराना खगड़ा वार्ड 20 निवासी 62 वर्षीय वृद्ध कमालुद्दीन से एक लाख दस हजार रूपये छिनतई मामले के बाद देर शाम पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था़ पीड़ित ने बताया था कि दोनों युवकों ने छिनतई करने वाले दो युवकों को भगाने में उन्हें सहयोग किया […]
किशनगंज : विगत मंगलवार को खिरदोह पुराना खगड़ा वार्ड 20 निवासी 62 वर्षीय वृद्ध कमालुद्दीन से एक लाख दस हजार रूपये छिनतई मामले के बाद देर शाम पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था़ पीड़ित ने बताया था कि दोनों युवकों ने छिनतई करने वाले दो युवकों को भगाने में उन्हें सहयोग किया एवं मुझे उलझा कर रखा.
वहीं मंगलवार की देर शाम गुंजरिया पेट्रोल पंप में बंगाल जाने वाली बस से दोनों युवकों को पीड़ित ने निशानदेही पर किशनगंज पुलिस ने पकड़ा था़ पुलिस ने काफी पूछताछ करने के बाद पकड़े गये दोनों युवक खगड़ा वार्ड नंबर 32 निवासी मोहन कुमार रजक एवं कन्हाई लाल महतो के खिलाफ कांड संख्या 361/17 धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने बताया कि दोनों युवकों ने अभी तक कुछ साफ साफ नहीं बताया जिससे अपराधियों तक पहुंचा जा सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




