सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से जख्मी हो गया था

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जख्मी युवक की इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई. पुलिस देर रात शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. घटना बीते मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतक युवक की पहचान माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी गजाधर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गुढवंश कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह गुढ़वंश साइकिल से खगड़िया स्टेशन के लिए घर से निकला था. बताया जाता है कि गुढवंश बेगूसराय के एक कॉलेज में बीए की परीक्षा देने जा रहा था. इसी दौरान घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर सोनमनकी रोड स्थित तेज अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण गुढवंश गंभीर रूप से जख्मी हो गया. राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन आनन-फानन में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के चिकित्सक जख्मी गुढवंश का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जख्मी को हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. बताया जाता कि गुढवंश तीन भाई था. यह दूसरे नंबर का भाई था. पिता किसान हैं. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के घर कोहराम मच गया. मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. गुरुवार की दोपहर शव का दाह संस्कार किया गया. इसके निधन पर लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह, विजय सिंह, डिंपल सिंह, सुधांशु कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन