सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के कौनिया गांव निवासी महेश्वर शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा सड़क दुर्घटना में बीते तीन दिन पूर्व जख्मी हो गये थे. रविवार को 35 वर्षीय संदीप की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बीते शुक्रवार की रात संदीप मोरकाही थाना क्षेत्र के खुटहा गांव स्थित ससुराल से कोनियां गांव लौट रहा था. सूर्य मंदिर चौके के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी थी. बाइक की टक्कर में संदीप बुरी तरह जख्मी हो गया था. खुटहा निवासी अवधेश शर्मा ने बताया कि संदीप शर्मा को छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं. इसमें एक लड़का का जन्म 6 दिन पहले हुआ था. पुत्र को देखकर बाइक से संदीप कोनियां गांव लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन