गोली लगने से युवक घायल

गोली लगने से युवक घायल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैजरी गांव में लोडेड थ्रीनट लेकर बर्चस्व दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया. नशे की हालत में लोडेड थ्रीनट फायर हो जाने से आरोपित युवक के घायल हो जाने की बात बताई जा रही है. वही पीड़ित युवक गुपचुप तरीके से निजी क्लिनिक में इलाजरत बताया जा रहा है. पीड़ित युवक की पहचान कैंजरी पंचायत के गवास बिन टोली गांव निवासी सिकंदर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र बलवीर कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नशे में धुत होकर आरोपित युवक गांव के हटिया में लोडेड थ्रीनट लेकर मटरगश्ती कर लोगों को डरा धमका रहा था. इसी दौरान थ्रीनट फायर हो गया एवं पैर में गोली लगने से उक्त युवक घायल हो गया. घटना शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. हालांकि घटना की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




