ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौर थाना क्षेत्र के चौढली इतमादी जमींदारी बांध के सुखायबासा गांव समीप ई रिक्शा से ससुराल इतमादी जा रहे मिकाइल की अपराधियों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है.बताया जाता हे कि चोढ़ली गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी मोहम्मद ताहिर के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिकाइल ससुराल जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया. घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे जिमिंदारी बांध के सुखायबासा गांव समीप घटित हुई. गोली युवक के सीने के आर पार हो गई. उक्त युवक इतमादी गांव निवासी पीर मोहम्मद के दामाद बताया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पर उक्त स्थल पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन गंभीरावस्था में उसे पीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन पीएचसी के चिकित्सक ने उसे मृत बताते इसकी पुष्टि के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पीएचसी पहुचकर पीड़ित परिजनों से जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन