महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
चौथम. थाना क्षेत्र के तेलौंछ गांव निवासी रामविलास सिंह कि पत्नी संजू देवी ने गांव के ही आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. थाने में दिये आवेदन में संजू देवी ने बताया है कि मेरा पुत्र सौरव कुमार बीते 31 अक्टूबर को बाजार गया था. इतने में कोई पटाखा छोड़ दिया. इसी पर ललन कुमार सिंह हाथ में हथियार लेकर आया. उसी समय पवन कुमार, रेशमी रानी, कविता देवी अपने अन्य सहयोगियों के साथ आकर मेरे पुत्र को गाली-गलौज करने लगा. गाली गलौज करने से मना करने पर मेरे पुत्र के साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए