विनय फिर से बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

विनय फिर से बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के धुतौली मालपा निवासी विनय चौरसिया को फिर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. विनय ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्हें पद से मुक्त कर संगठन का प्रभार दिया गया था, जिसमें उन्होंने अपने संगठन के लिए बढ़िया कार्य किये और एनडीए प्रत्याशी की जीत भी हुई. जिसके बाद फिर से उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सहमति से तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक जिला खगड़िया का भाजयुमो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिसके बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा द्वारा पत्र निर्गत कर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. विनय ने कहा कि मैं सब दिन पार्टी के हित में कार्य करते रहा हूं और पद पर रहने के बाद मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. जिस विश्वास के साथ मुझे इस पद पर नियुक्त किया गया है मैं उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा. उनके जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा के अश्वनी सिंह, निरंजन सिंह, मनोज भारती, सुभाष यादव आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन