कटाव निरोधी कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 11:58 PM

विज्ञापन

कटाव निरोधी कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत खरैता गांव के निकट कई दिनों से कोसी नदी का कटाव हो रहा है. कई एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है. इससे नाराज होकर शनिवार को ख़रैता गांव के ग्रामीणों ने खरैता गांव के समीप नवादा घाट से धमारा घाट जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार के समझाने के बाद जाम दो घंटे बाद तोड़ दिया गया. बताया जाता है कि खरैता गांव के समीप बीते दो वर्षों से नदी का कटाव हो रहा है. कई एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है. इसके बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को कटाव का जानकारी दिए थे. जिसके बाद खुद तत्कालीन डीएम कटाव स्थल पर पहुंचकर कटाव का जायजा लेकर कटाव निरोधी कार्य करवाने की बातें कही. इसके बावजूद कटाव के रोकथाम का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. मुखिया प्रीति कुमारी सहित स्थानीय लोगों द्वारा डीएम सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन भी दिया गया. मुखिया ने बताई कि कटाव की जानकारी डीएम सहित एसडीओ, चौथम सीओ एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिया गया. लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है.

कहते हैं सीओ

कटाव को लेकर फ्लड कंट्रोल विभाग के इंजीनियरों को जानकारी दी गयी है. जल्द ही कटाव स्थल पर जाकर निरीक्षण कर कटाव के रोकथाम के उपाय किया जायेगा.

रवि राज, सीओ, चौथम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन