सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रेफर

विज्ञापन

बेलदौर . थाना क्षेत्र के बेलदौर पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ के रोहियामा यू-टर्न पथ के पुलिया समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक व ठेला की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. सूचना पर टोल फ्री नंबर 112 की टीम घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायल को पीएचसी बेलदौर इलाज के लिए भिजवाया. घटना मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क पर रोहियामा पुल से दक्षिण पश्चिम स्थिति तीखी मोड समीप की है. घायल युवकों की पहचान तेलिहार पंचायत अंतर्गत रामनगर निवासी इंद्रदेव चौधरी के पुत्र मिथुन कुमार व भिखारी चौधरी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. घायल गोलू की स्थिति नाजुक बनी है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आज ही घायल गोलू का तिलक समारोह था और 6 फरवरी को इसकी शादी है. प्रत्यक्ष दर्शी की माने तो बाइक सवार दोनों युवक शराब की नशे में थे और तेज रफ्तार में एक अज्ञात ठेला से उनकी जोरदार टक्कर हो गई इस टक्कर में गोलू का दाहिना पैर घुटने से ऊपर बुरी तरफ फैक्चर हो गया है वही दूसरे युवक मिथुन कुमार को भी गंभीर चोटें लगी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन