सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समसपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बन्नी गांव के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के समसपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बन्नी गांव के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद महेशखूंट पुलिस शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के फरेह गांव निवासी सिंघो यादव के 25 वर्षीय पुत्र बिजल कुमार एवं संजय पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपाचे बाइक से समसपुर गांव की ओर जा रहे थे. बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई. बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गये. जिसके कारण दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 नंबर को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों मृतक युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों युवक के परिजन को 112 नंबर की पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिया गया. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन