लोडेड देसी कट्टा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
लोडेड देसी कट्टा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
परबत्ता पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अगुवानी पंचायत के खनुआ राका गांव से अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश को हिरासत में लिया है. दोनों गिरफ्तार आरोपित एक ही गांव के हैं. गिरफ्तार आराेपित सुंदन कुमार, पिता चांदनी मंडल के पास से लोडेड देसी पिस्तौल एवं दो गोली बरामद हुई. जबकि दूसरा आरोपित सिंटू कुमार, पिता महेश्वर तांती के पास से देसी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई पीएसआइ दीपक कुमार, पुअनि अजय कुमार यादव, गौतम कुमार के नेतृत्व में की गई. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इन दोनों पर दर्ज आपराधिक मामलों को खंगाल जा रहा है. आवश्यक पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए