नशे की हालत में हंगामा मचा रहे दो शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित की पहचान इतमादी गांव निवासी यदुनंदन मंडल के पुत्र डोमी मंडल एवं भगवान राम के रूप में हुई

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के इतमादी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नशे की हालत में हंगामा मचा रहे दो शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शनिवार को से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान इतमादी गांव निवासी यदुनंदन मंडल के पुत्र डोमी मंडल एवं भगवान राम के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात्रि नशे की हालत में परिजनों को गाली गलौज कर रहे दोनों शराबी को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि शराबी शराब पीकर अपने ही घर के सदस्यों के साथ गाली गलौज कर रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन