नौ पैक्सों में अध्यक्ष पद के दो दर्जन उम्मीदवार मैदान में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 9:57 PM
वाहनों की जब्ती भी शुरू कर दी गयी है
चौथम. प्रखंड में आगामी एक दिसंबर को पैक्स अध्यक्ष पदों एवं सदस्य पदों के लिए मतदान होना है. इसको लेकर बीडीओ मो मिन्हाज अहमद द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है. वाहनों की जब्ती भी शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि चौथम प्रखंड में वैसे तो दस पंचायतों में चुनाव होना था. जिसमें ठूठी मोहनपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. अब नौ पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होना है. जिसमें दो दर्जन उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. बता दें कि सरसवा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, मो अजहर एवं अब्दुल सलाम चुनावी मैदान में है. दूसरी ओर रोहियार पैक्स से रूबी देवी एवं साकेत कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि हरदिया पैक्स से अमर सिंह, शोभम कुमार, संजीत कुमार सिंह, महेंद्र सिंह एवं मनीष कुमार चुनावी मैदान में उतरे हैं. धुतौली पैक्स में मिथलेश प्रसाद, ललन प्रसाद रंजन एवं भोला कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं नीरपुर पैक्स से प्रमोद कुमार सिंह एवं अमित कुमार चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. तेलौंछ पैक्स से दुर्गेश चौधरी एवं भोला कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि चौथम पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार एवं सुनील कुमार सिंह चुनावी मैदान में है. वहीं पश्चिमी बौरने पैक्स से ओम प्रकाश गुप्ता एवं पवन कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. मध्य बौरने पंचायत से जर्नादन सिंह, रंजीत कुमार एवं संतोष सिंह मैदान में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










