पुण्यतिथि पर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

खगड़िया. भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी. समर्पण दिवस संगोष्ठी सह पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच ही अंत्योदय का मूल आधार है, जिसे भारतीय जनता पार्टी अपने शासन और संगठन के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक था. उन्होंने कहा कि पंडित ने भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा दी और संगठन को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया. उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं. राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी ने पंडित जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका चिंतन भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर आधारित था. उन्होंने कहा कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नवीन सिन्हा ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, सुनील चौधरी, जिला मंत्री मधु देवी, धर्मवीर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता प्रो अरविंद सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य वंदना कुमारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, रोमित राज, सोनू चौरसिया, खुशबू देवी, अजय कुमार, संजय ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुप्रिया निशांत, युवा मोर्चा जिला मंत्री निशांत कुशवाहा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल लहरी, बलराम कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन