तीन युवक 283 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 11:31 PM
थाना अध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार तीनों युवकों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेजा जायेगा
चौथम. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में एक दल के नेता के पुत्र पंकज कुमार सहित अन्य दो युवक को 283 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली की कुछ युवकों द्वारा बड़हरा सड़क से कफ सिरफ का खेप ले जाया जा रहा है. जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़हरा से नवटोलिया की तरफ आ रहे दो बाइक सवार को रोक कर जांच किया गया. जिसमें दोनों बाइक पर सवार युवक के पास से 283 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. साथ ही चौथम निवासी अशोक राय के पुत्र पंकज कुमार, सदानंद राय के पुत्र नीतीश कुमार व पनसलवा निवासी अरुण सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही दो बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया गया. वहीं पनसलवा निवासी बालमुखी शर्मा के पुत्र रोहित कुमार पुलिस को देखते ही अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थाना अध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार तीनों युवकों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेजा जायेगा. जबकि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में एएसआई सुरेंद्र महतो, सूर्य भूषण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










