दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
चौथम. थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में मंगलवार को एनएच 107 पर दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची चौथम पुलिस द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान लगमा गांव निवासी साहेब सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह, सरैया निवासी मृत्युंजय कुमार एवं बेलदौर निवासी फुलो शर्मा के रूप में की गयी. इधर सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह के निर्देश पर एसआई अभय तिवारी घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










