बलहा बाजार में लाखों रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के समीप चोरी मामले में शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

विज्ञापन

मानसी. मंगलवार की देर रात बलहा पुनर्वास वार्ड संख्या 14 निवासी स्व धनिक पंडित के पुत्र मधुसुदन पंडित के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात व नकदी चोरी कर लिया. बताया जाता है कि घर के लोग सोए हुए थे. हेंगर पर रखा गोदरेज का चाभी चोरों ने लेकर गोदरेज में रखे सभी जेवरात व नकदी की चोरी कर लिया. पीड़ित मधुसुदन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए पाई पाई जोड़कर जेवरात बनाया था. बैसाख माह में बेटी की शादी करनी थी. पीड़ित समतोला देवी ने बताया कि दीपावली को लेकर घर की साफ-सफाई कर जेवर सहित नकदी एक गोदरेज में रखी थी. मंगलवार की देर रात करीब दो बजे नींद खुली तो देखा कि घर में सभी जगह सामान बिखरा पड़ा है. मेन गेट बाहर से बंद है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. पांडेय ने बताया कि बलहा बाजार पेट्रोल पंप के समीप चोरी मामले में शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन