नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, फंदे से लटका शव हुआ बरामद
दांपत्य जीवन पारिवारिक कलह से परेशानियों से जूझ रहा था.
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के यददुबासा गांव से एक शादीशुदा महिला का संदिग्धावस्था में फंदे से लटका शव बेलदौर पुलिस ने बरामद किया है. मृतक महिला की पहचान वार्ड नंबर 5 यद्दुबासा निवासी स्वर्गीय उमेश पासवान की पुत्रवधू एवं शोभो उर्फ सोहन पासवान की करीब 20 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गत रविवार की शाम करीब 7 बजे ही उक्त महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. वहीं घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं गरम है. ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही यददुबासा निवासी शोभो उर्फ सोहन पासवान की शादी मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी गांव निवासी शंभू पासवान के पुत्री विभा कुमारी से हुई थी. वहीं शादी के बाद से उसका दांपत्य जीवन पारिवारिक कलह से परेशानियों से जूझ रहा था. इसके कारण पारिवारिक कल से तंग आकर उनकी पुत्री ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली. मामले की जानकारी मिलने पर बेलदौर थाना में पदस्थापित एस आई सरिता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए सोमवार को खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अभी तक परिजनों द्वारा किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है. पुलिस मामले की हर पहलू पर नजर बनाई हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए