पांच स्कूलों के छात्र-छात्राएं परिभ्रमण के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत मध्य बोरने पंचायत के पांच विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए शनिवार की सुबह रवाना हुए. पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया. परिभ्रमण में शामिल विद्यालयों में मध्य विद्यालय कैथी, मध्य विद्यालय देवका, मध्य विद्यालय तेगाछी, मध्य विद्यालय जय प्रभानगर व मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति टोला कैथी शामिल हैं. इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित और अनुशासित ढंग से यात्रा करने की शुभकामनाएं दी. बताया गया कि इस शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके. मौके पर सरपंच ललेंद्र महतों, उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य राज कुमार शर्मा, विजय पोद्दार सहित हेडमास्टर रघु नन्दन सिंह, संतोष कुमार, सुमन कुमार सिंह सहित हेडमास्टर, शिक्षक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन