झपटमार ने दो युवकों के उड़ाये मोबाइल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झपटमार ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों का मोबाइल झपटकर फरार हो गया
विज्ञापन
परबत्ता.
झपटमार ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों का मोबाइल झपटकर फरार हो गया. पीड़ित करना गांव निवासी अभिमन्यु कुमार पिता उपेंद्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते बुधवार की शाम घर के सामने महेशखूंट अगुवानी सड़क के किनारे रिश्तेदार से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे. तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके हाथ से मोबाइल झपटकर तेजी से भाग गया. रहीमपुर गांव निवासी पवन शाह के पुत्र रवि कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि कबेला गांव से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे. तभी गोढ़ियासी एवं कैप्टन आनंद चौक के बीच जीएन बांध पर सामने की ओर से मोटरसाइकिल सवारों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मुख्य बाजार सहित सड़क किनारे लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन