मुरादपुर गांव से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

विज्ञापन

परबत्ता. पुलिस ने माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव में गुप्त सूचना के बाद छापेमारी करते हुए छांगो यादव के घर से दो दर्जन से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की है. बरामद हुए शराब की कुल मात्रा करीब 19 लीटर आंकी गयी. पुलिस ने मौके पर से कारोबारी छांगो यादव को भी गिरफ्तार किया है. छापेमारी दल में निशा कुमारी, अजय कुमार यादव, राजेश कुमार एवं शस्त्र बल शामिल रहे. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की शराब मामले को लेकर लगातार छापेमारी जारी है. गिरफ्तार तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन