महाशिवरात्रि के अवसर पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान होता रहा शिवालय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर भोलेनाथ व मां पार्वती मंदिर में डटे हुए थे.

विज्ञापन

शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर मांगी सुखमय दांपत्य जीवन की मन्नतें खगड़िया. बेलदौर. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विभिन्न शिवालयों से भव्य तरीके से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई. भगवान शिव की बारात शहर के लोहापट्टी स्थित बूढानाथ महादेव मंदिर द्वारा भव्य तरीके से निकाली गयी. जो पूरे बाजार का भ्रमण कर पुन मंदिर परिसर पहुंची. जहां भगवान शिव और माता पार्वती की वैदिक विधि से सांकेतिक वरमाला हुई. जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था. भगवान शिव की बारात में भगवान विष्णु, ब्रह्मा, सप्तऋषि, नारद मुनि, गणेश जी, कार्तिकेय, नंदी, भूत-प्रेत, अघोरी, नाग, साधु-संत और शिव भक्त शामिल हुए. शिवगणों की विचित्र वेशभूषा और अनोखी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही. इधर बेलदौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर समेत इलाके के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजायमान होता रहा. जानकारी के मुताबिक रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर आकर्षक ढंग से सजे बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास के शिवालय मनमोहक छटा बिखेर रही थी, सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर भोलेनाथ व मां पार्वती मंदिर में डटे हुए थे. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी चहल-पहल थी. वहीं बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर में मंदिर संरक्षक गुरु बाबा के देखरेख में महाप्रसाद एवं भंडारा की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. ताकि देर रात शिव-पार्वती विवाहोत्सव को लेकर भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके, दूसरे ओर शिवभक्तों की टोली भोलेनाथ के बारात झांकी की तैयारी में जुटे रहे. इससे इलाके का माहौल उत्सवी एवं भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन