एसडीएम ने पैदल घूमकर परखी सफाई व्यवस्था, गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

गोगरी नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते एसडीएम संजय कुमार व अन्य अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. गंदगी के ढेर मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

खगड़िया (गोगरी) से रणवीर झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

गोगरी, खगड़िया : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने गुरुवार सुबह नगर परिषद क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. गोगरी और जमालपुर बाजार का निरीक्षण करने के दौरान कई स्थानों पर गंदगी का ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमार को बुलाकर सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए.

गंदगी पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि शहर की स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निर्धारित स्थान पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा.

सड़क, नाला और शौचालय का भी लिया जायजा

एसडीएम सुबह करीब 10:43 बजे पैदल निरीक्षण के लिए निकले. उन्होंने गोगरी-अगुवानी मुख्य सड़क से निरीक्षण शुरू किया और जमालपुर बाजार सहित शहर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों का दौरा किया. इस दौरान सीवरेज व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों तथा सड़कों और गलियों की सफाई की भी समीक्षा की.

दोबारा लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि शहर में इसी तरह गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने को कहा. साथ ही भरोसा दिलाया कि सफाई कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी.

और पढ़ें : जीरो-डोज बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बनाई कार्ययोजना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन