ePaper

मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड में सावित्रीबाई फुले की मनायी गयी जयंती

Updated at : 03 Jan 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड में सावित्रीबाई फुले की मनायी गयी जयंती

मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड में सावित्रीबाई फुले की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड में सावित्रीबाई फुले की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राध्यापक संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा की सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका थी और उनका जन्म एक दलित और पिछड़े परिवार में हुआ था. समाजसेविका, नारीमुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में भी उन्हें जाना जाता है. उन्हें कई प्रतिष्ठित सामान से भी नवाजा गया. मौके पर प्राध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, प्रीतम, गुड्डू, आयुष, प्रियांशु, सोनम, देवराज, अनुष्का, शिवानी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन