पंजाब से प्रेमी के साथ फरार किशोरी को आरपीएफ ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

पंजाब से प्रेमी के साथ फरार किशोरी को आरपीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन

खगड़िया. पंजाब से प्रेमी के साथ फरार किशोरी को आरपीएफ ने पकड़ा है. आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम, आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षी मणि कुमार स्टेशन पर गश्ती के दौरान एक किशोरी को स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर मुख्य द्वार के सामने डरी-सहमी अकेले संदिग्ध अवस्था में बैठी थी. तब महिला आरक्षी नीरज कुमारी को बुलाकर पूछताछ करने पर अपना नाम व पता निक्की कुमारी, पिता रत्नेश्वर पासवान, घर डाम्मी, वार्ड संख्या नंबर 07, थाना वेला, जिला सीतामढ़ी, वर्तमान में पंजाब के होशियारपुर जिले के बसंतपुर मोहल्ले में माता-पिता के साथ रहती है. आगे पूछने पर बताई कि वह पड़ोसी लड़का हनी उर्फ मोहम्मद सैयद, पिता मोहम्मद सलीम, हाउस नंबर 331, वार्ड संख्या 16, बसंतनगर, थाना पुरेरा, जिला होशियारपुर, पंजाब के साथ दिनांक 19 अक्टूबर को घर पंजाब से भागी है. मोहम्मद सैयद स्टेशन पर बैठाकर कही चला गया है. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बरामद किशोरी के परिजनों को सूचना दिया. परिजन द्वारा बताया गया कि लड़की को लेने के लिए खगड़िया आयेंगे. परिजन ने बताया कि वे लोग अभी तक लड़की के मिस्सिंग की शिकायत कोई पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई है. आरपीएफ ने थाना पुरेरा के थानाध्यक्ष से संपर्क किया गया. तो उन्होंने भी बताया कि उक्त लड़की के परिजन द्वारा कोई भी लिखित शिकायत नहीं दिया है. आरपीएफ ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन