गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारी से मिले राजद नेता

Updated:
विज्ञापन

गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारी से मिले राजद नेता

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया

बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर गुरुवार को राजद नेता चंदन सिंह कार्यपालक अभियंता नटवर लाल गुप्ता से मिले. उन्होंने चौथम प्रखंड एवं बेलदौर प्रखंड सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति पर चिंता जाहिर की. समस्या में सुधार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अभी बरसात नहीं हैं. ऐसे में जहां जहां पेड़ तार से सट रहा है. वैसे पेड़ों की कटाई करें. ताकि बरसात के समय परेशानी नहीं हो. इसके अलावा सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के सुझाव दिया, जिसमें स्थानीय पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को ग्रुप में जोड़ने की सलाह दी. ताकि जिस वक्त बिजली नहीं रहती है. वैसे समय में सबको जानकारी हो कि आखिर किस वजह से बिजली नहीं है. इससे आमलोगों में गुस्सा भी नहीं होगा. मौके पर मंटुन सिंह, प्रवीण कुमार, छात्र राजद नेता जितेंद्र कुमार, राज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन