ePaper

बारिश से ग्रामीण सड़कों पर बना रेनकट

Updated at : 07 Aug 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

बारिश से ग्रामीण सड़कों पर बना रेनकट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौर

प्रखंड क्षेत्र में बारिश होने से ग्रामीण सड़कों के किनारे दर्जनों रेनकट हो गया है. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी पथ से रोहियामा चिकनी जाने वाले पथ पर रेनकट हो गया है. वही रेनकट बन जाने के कारण ट्रैक्टर चालक को उक्त पथ से आवाजाही करने में फजीहत उठानी पड़ रही है. पनसलवा बोबील पीडब्ल्यूडी पथ में आधे दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क किनारे बने रेनकट संभावित सड़क दुर्घटना को दस्तक दे रही है. सड़कपुर गांव के समीप बड़ा रेनकट बन जाने के कारण बस चालकों को मशक्कत करनी पड़ रही है. उक्त मामले में पथ विभाग चुप्पी साधे हुए हैं. जबकि दो दिन की बारिश होने से प्रखंड क्षेत्र में रेनकट बन जाने के कारण उक्त रूट से आवाजाही करने के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की आशंका से वाहन चालक सहमे रहते हैं. वहीं बीपी मंडल सेतु पुल से बारुण जमींदारी बांध सह पथ में जगह-जगह बने रेनकट पथ की सेहत पर असर डाल रहा है, तो वहीं संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गयी है. उक्त पथ पर करीब एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक रेनकट के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन