18 को कार्तिक मेला के अवसर पर सकरोहर में कार्यक्रम का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

18 को कार्तिक मेला के अवसर पर सकरोहर में कार्यक्रम का होगा आयोजन

विज्ञापन

बेलदौर. 18 नवंबर को मनीषा माही का कार्यक्रम सकरोहर के तिलाठी गांव में होगा. जानकारी के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमोत्सव पर गांव में आयोजित तीन दिवसीय मेला में प्रतिमा स्थापित कर कार्तिक भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है. मेला में पहली बार दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध पहलवानों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक सोमवार के संध्या में मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें मेला कमेटी के अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को चयनित किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रमणि कुमार एवं डोमी मुखिया को चयनित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन