परबत्ता थाना के चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन

चौकीदार अपने पीछे पत्नी सोनी देवी, पांच बेटियां और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के नयागांव जोराबरपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी चौकीदार दिवाकर कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. बताया जाता है कि चौकीदार दिवाकर बीते कई दिनों से बीमार थे. मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने चौकीदार को अस्पताल ले गये. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में चौकीदार की मौत हो गयी. चौकीदार अपने पीछे पत्नी सोनी देवी, पांच बेटियां और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने बताया कि मृतक चौकीदार पहले से ही बीमार थे और अवकाश पर चल रहे थे. फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन