अस्पताल की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण का विरोध

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण का विरोध

प्रखंड अंतर्गत बलहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी

विज्ञापन

-बिना योजना बोर्ड और सूचना के निर्माण का आरोप, -बीस सूत्री बैठक में उठेगा मामला मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने अस्पताल की जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाए जाने का जमकर विरोध किया. वही बलहा के ग्रामीण हितेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अस्पताल का ही निर्माण होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब लेआउट के लिए खुदाई की जा रही थी, तब संवेदक से पूछने पर बताया गया था कि यहां अस्पताल बन रहा है. लेकिन बाद में चुपके तरीके से पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर कोई योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. पहले ही इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया जा चुका है, बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है. वही भाजपा के पूर्व मानसी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की जमीन चारों ओर से चारदीवारी से घिरी हुई है. गलत तरीके से एनओसी देकर अस्पताल की जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को आगामी बीस सूत्री बैठक में उठाया जाएगा. मौके पर मौजूद उपसरपंच पवन साह ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं को नजरअंदाज कर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए. ग्रामीण बबलू कुमार साह एवं भरत यादव ने भी निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की विरोध प्रदर्शन के दौरान हितेश कुमार, संजीत कुमार, बबलू कुमार, डॉ. अशोक कुमार, भरत यादव, टूना साह, हरेराम गुप्ता, उपसरपंच पवन साह, रमेश पासवान, सुजीत कुमार, उत्तम पंडित, नेपाली साह, रौशन पंडित, नंदलाल साह, रिंकेश साह, गुंजन साह, जगदीश साह, नरेश गुप्ता, रवि कुमार, दिलीप साह भवेश यादव , मोहम्मद रज्जाक समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन