ePaper

वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Updated at : 15 Jun 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

थाना क्षेत्र के करुआमोड़-जवाहरनगर के बीच सड़क पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के करुआमोड़-जवाहरनगर के बीच सड़क पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि करुआ निवासी पंचलाल रजक की 65 वर्षीय पत्नी रामवती देवी बासा पर किसी काम को लेकर जा रही थी. सड़क पार करने के दौरान वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण रामवती देवी की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही पुत्र शिक्षक दयानंद रजक व बहू पश्चिमी बौरने पंचायत की मुखिया सोनी देवी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. घटना की जानकारी चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों समझाया. पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि घटना बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा. इधर मौत की खबर सुनकर स्थानीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भारती सहित कई लोग पहुंचकर परिजन को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन