जरूरतमंदों के बीच अधिकारियों ने बांटा कंबल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसडीओ ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है

विज्ञापन

खगड़िया. शनिवार की देर शाम तीन दर्जन से अधिक निःसहाय महादलितों के बीच प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कंबल का वितरण किया गया. डीएम के निर्देश पर उत्तर माड़र पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में एसडीओ अमित अनुराग ने करीब 40 गरीब महादलितों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान सदर सीओ कौशिकी कुमारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शशि प्रिया उपस्थित थे. एसडीओ ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर गरीबों के बीच कंबल वितरण किये जा रहे हैं. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा करीब 11 सौ कंबल नगर परिषद एवं अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए जल्द से जल्द जरूरतमंदों के बीच वितरण करने को कहा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन