नगर पंचायत बेलदौर पैक्स का चुनाव स्थगित, अभ्यर्थियों में छाई मायूसी

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत बेलदौर पैक्स का चुनाव स्थगित, अभ्यर्थियों में छाई मायूसी

नगर पंचायत बेलदौर में पैक्स का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिये जाने से शिकायतकर्ता अभ्यर्थी के अलावे चुनाव प्रचार प्रसार में पूरी शक्ति झोंके अभ्यर्थियों में मायूसी छाई हुई है.

विज्ञापन

बेलदौर. नगर पंचायत बेलदौर में पैक्स का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिये जाने से शिकायतकर्ता अभ्यर्थी के अलावे चुनाव प्रचार प्रसार में पूरी शक्ति झोंके अभ्यर्थियों में मायूसी छाई हुई है. इस संबंध में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर अगले आदेश तक मतदाता सूची विवाद का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया है. वही संबंधित प्राधिकार द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी सूचना अभ्यर्थियों को पत्र लिखकर देने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि बेलदौर पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार पर प्रकाशित मतदाता सूची में नए 1641 सदस्यों को गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम जोड़ देने का आरोप लगाया था. इसके लिए इन्होंने संबंधित आवेदन वरीय पदाधिकारी को देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, जबकि आगामी छह फरवरी को चुनाव को लेकर बेलदौर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सहित पांच अभ्यर्थी नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर अपना किस्मत आजमा रहे थे. इसको लेकर प्रत्याशी प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दिया था, वहीं चुनाव स्थगित होने से नपं बेलदौर पैक्स में तत्काल चुनाव प्रचार पर विराम लग गया. चुनावी चर्चा की जगह इसके स्थगित होने की चर्चाएं गरम है. इस संबंध में बीसीओ रूपेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बेलदौर पैक्स अध्यक्ष चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. आपत्ति निबटारा के बाद ही प्राधिकार के आदेश पर अग्रेतर कारवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन