एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर, संजीव बने चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2020 9:14 AM
एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर, संजीव बने चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष
खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. साथ ही एसपी ने आदेश दिया कि स्थानंतरित पुलिस पदाधिकारी नये पदस्थापन स्थान पर योगदान कर सूचित करें. एसपी ने बताया कि पुलिस उप महानिरक्षक बेगूसराय के निर्देश पर जिला व अनुमंडल में तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारियों के स्थानंतरण के फलस्वरूप उत्पन्न रिक्ति के विरूद्ध पुलिस निरीक्षक/पुलिस अवर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया है.
एसपी ने बताया कि गोगरी के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शरद कुमार को नगर थाना अध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष अविनाश चन्द्र को पुलिस केन्द्र, अलौली थानाध्यक्ष को राघवेन्द्र प्रसाद सिंह को पुलिस केन्द्र, बेलदौर थानाध्यक्ष को राजीव कुमार लाल को पुलिस केन्द्र,परबत्ता थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रथम को मानसी थानाध्यक्ष, पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार को परबत्ता थानाध्यक्ष,गंगौर ओपी अध्यक्ष परिंदर कुमार अलौली थानाध्यक्ष,एससी-एसटी थानाध्यक्ष राजीव रंजन को गंगौर ओपी अध्यक्ष
गोगरी के कनिय पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार यादव को बेलदौर थानाध्यक्ष, अलौली के कनिय पुलिस निरीक्षक अमलेश कुमार को पसराहा थानाध्यक्ष, बेलदौर थाना के कनीय अवर पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह को भरतखंड ओपी अध्यक्ष, नगर थाना के कनिय पुलिस अवर निरीक्षक गौरी शंकर राम को एससी/ एसटी थानाध्यक्ष, परिवहन शाखा के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार प्रथम को चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










