सरसों के बदले अरंडी तेल से बना एमडीएम, बच्चों ने किया खाने से इंकार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्कूली बच्चों ने इसकी सूचना अभिभावकों को देकर मामले से अवगत कराया

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने एच एम के विरोध में किया हंगामा बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के मध्य विद्यालय गैंधारसन में सरसों तेल के बदले अरंडी तैल से एमडीएम पकाये जाने से नाराज स्कूली बच्चों द्वारा एमडीएम खाने से इंकार करने का मामला प्रकाश में आया है. वही स्कूली बच्चों ने इसकी सूचना अभिभावकों को देकर मामले से अवगत कराया. सूचना पर आक्रोशित अभिभावक विद्यालय पहुंचकर जब रसोई में अरंडी तेल का बोतल देखा तो इनका गुस्सा फुट पड़ा. एचएम को अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीईओ व एमडीएम प्रभारी से करते आवश्यक कार्रवाई की मांग की. मामला गरमाता देख उक्त विद्यालय की एचएम मणीमाला वर्मा ने आक्रोशित अभिभावकों को विद्यालय में इस लापरवाही पर खेद जताते इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने का अनुरोध की. ग्रामीणों ने बताया एच एम के लापरवाही से विद्यालय की व्यवस्था बेपटरी हो रही है, गुरुवार को उक्त मामले के कारण 205 छात्र छात्राओं ने एमडीएम खाने से इंकार कर दिया एवं एमडीएम की गुणवत्ता पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इससे पोषक क्षेत्र के बच्चे एवं अभिभावकों में घोर नाराजगी पनप रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन