खगड़िया के मानव कुमार बने अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया के मानव कुमार बने अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी

मानव के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने पर जिले के शतरंज खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी गौरवान्वित हैं

विज्ञापन

मानसी. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वाधान में सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा झारखंड के चाईबासा में आयोजित प्ले फॉर एवरीवन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जिले के गांधीनगर निवासी गजेंद्र कुमार के पुत्र शतरंज खिलाड़ी मानव कुमार ने अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी की रेटिंग प्राप्त की. मालूम हो कि सीनियर नेशनल शतरंज निर्णायक चंद्रराज ने बताया 1 नवंबर 2024 को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा जारी रेटेड खिलाड़ी की सूची जारी की गयी. जिसमें खगड़िया के मानव कुमार का नाम शामिल है. मानव के प्रारंभिक गुरु जे के जवाहर, अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, शुभम कुमार ने मानव को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. मानव के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने पर जिले के शतरंज खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी गौरवान्वित हैं. वहीं नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत, संयुक्त सचिव अमित कुमार एवं संजय कुमार, जय खगड़िया शतरंज क्लब के संरक्षक डॉक्टर विवेकानंद, अध्यक्ष इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष युगल किशोर व सीमा कुमारी, शतरंज खिलाड़ी अंकित कुमार तिवारी, आयुषि प्रिया अनुष्का कुमारी, सौरभ कुमार, रूद्रवीर सिंह, परमानंद पंडित, मनोज कुमार राय, तन्नू कुमारी नवनीत कुमार, विनीत विनायक एवं श्रीनाथ विनायक के अलावे सैकड़ों खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन