ePaper

महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Updated at : 08 Oct 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

विज्ञापन

चौथम. महिला हत्याकांड के मुख्य आरोपित को चौथम पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैथी निवासी वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि बीते 18 सितम्बर की शाम को डायन का आरोप लगाकर कैथी निवासी एक महिला की हत्या धारदार हथियार कर दिया गया था. उक्त मामले को लेकर मृतका के पुत्र राजन कुमार के लिखित आवेदन पर चौथम थाना में कांड संख्या 285/24 दर्ज किया गया था. जिसमें आरोपित फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्याकांड का मुख्य आरोपित वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन