शराब तस्कर के पत्नी व पुत्र को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएचसी में मेडिकल जांच करवाकर पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के स्थानीय मछली बाजार समीप स्थित एक घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामदगी के बाद शराब तस्कर के पत्नी व पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.जबकि शराब तस्कर फरार है. विदित हो कि बीते सोमवार को करीब साढ़े 8 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना पर बेलदौर नगर पंचायत निवासी कैलू शर्मा के घर पर छापेमारी की. इस दौरान बेलदौर पुलिस ने उसके घर से 332 पाउच देसी शराब बरामद कर शराब तस्करी में सहयोगी रहे आरोपित कैलू शर्मा के पत्नी हीरा देवी एवं पुत्र सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस उक्त शराब बरामदगी मामले में नपं बेलदौर निवासी कैलु शर्मा समेत इसकी पत्नी एवं पुत्र को नामजद आरोपित बनाते मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्कर के पत्नी एवं पुत्र को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. वहीं पीएचसी में मेडिकल जांच करवाकर पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया .

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन