दिल्ली जा रहे युवक की यूपी में ट्रेन से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फोटो- मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सीतापुर जंक्शन के पास ट्रेन से गिरकर दिल्ली जा रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Train Accident: खगड़िया जिले के मानसी क्षेत्र से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश के सीतापुर जंक्शन के महबूदा बाद स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के गोरैया बथान कुशवाहा टोला निवासी अमरेंद्र कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार राहुल कुमार बीते बुधवार को सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. वह मजदूरी करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे थे. यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जंक्शन के पास महबूदा बाद स्टेशन के समीप किसी कारणवश ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.
मोबाइल और टिकट से हुई पहचान
घटना के बाद सीतापुर जीआरपी ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और ट्रेन टिकट के आधार पर उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Train Accident: मृतक के जीजा रामेश्वर यादव ने बताया कि राहुल कुमार मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे. रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
गांव में पसरा मातम
राहुल कुमार की असमय मौत की खबर से गोरैया बथान कुशवाहा टोला में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










