विजय मेमोरियल फूटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 5-1 हराया

Published at :06 Jan 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
विजय मेमोरियल फूटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 5-1 हराया

मैच समाप्ति के दस मिनट पहले झारखंड की टीम ने एक गोल कर दिया.

विज्ञापन

नेपाल और बंगाल के बीच मुकाबला होगा खगड़िया. रेलवे मैदान मानसी में खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के 17 वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आरंभ मैच उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड के बीच खेला गया. झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 5-1 से हरा दिया. मैच आरंभ होने के पंद्रह मिनट बाद झारखंड की टीम ने एक गोल मार कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. पुनः पाकुड़ की टीम ने मध्यांतर के दस मिनट पहले एक गोल कर टीम को दो गोल से बढ़त दिलाने में कामयाब रहा. मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सका. मध्यांतर के बाद आरंभ हुए खेल में दोनों टीम के खिलाड़ी ने गोल करने के लिए काफी मशक्कत किया. मध्यांतर के दस मिनट बाद ही उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ी ने एक गोल किया. मैच समाप्ति के दस मिनट पहले झारखंड की टीम ने एक गोल कर दिया. फिर मैच समाप्त होने के पांच मिनट पहले झारखंड टीम के खिलाड़ी ने लगातार दो गोल दागने में सफलता हासिल किया. मैच आरंभ होने पर पहले उपस्थित सभी अतिथियों ने पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी विष्णु चैतन्य, प्रशिक्षक देव रत्न सिंहा, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, साहेबपुर कमाल के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, अमर कुमार शर्मा, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जीआरपी मानसी के थानाध्यक्ष विकास कुमार, समाजसेवी परमानंद सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. मैच के मुख्य निर्णायक विनय कुमार, सहायक निर्णायक शंकर सिंह व कैलाश पंडित, चौथे निर्णायक रौशन गुप्ता और उद्घोषक रूपेश रंजन थे. मौके पर हीरोज क्लब के अध्यक्ष नीलेश कुमार यादव, मो. जुनेद आलम, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, अर्जुन प्रसाद साह, हीरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ी विपिन कुमार, आनंद गुप्ता, पप्पू रजक, नितिन कुमार, देवानंद, रतन कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र पोद्दार, शिक्षक पंकज परमहंस आदि मौजूद थे. नेपाल और पश्चिम बंगाल के बीच घमासान मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन