ePaper

गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की हुई मौत

Updated at : 13 Jan 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

शोर मचाने के बाद ग्रामीण द्वारा मौके पर पहुंच बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के डुम्मरकोठी गांव में सोमवार को 6 वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबने मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मो फिरोज के 6 वर्षीय पुत्र मो हसन सोमवार सुबह अन्य बच्चों के साथ गांव के ही पोखर किनारे खेलने गया था. इसी दौरान वह पोखर से फिसल कर गहरे पानी में चला गया. शोर मचाने के बाद ग्रामीण द्वारा मौके पर पहुंच बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चे को इलाज के लिये चिकित्सक के पास ले गये. जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की. मड़ैया थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन