KHAGARIA : बेलदौर में बस ने वृद्ध को मारी ठोकर, इलाज के दौरान परिजनों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के बेलदौर पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ पर बस की ठोकर से टोटो सवार एक अधेड़ घायल के घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलदौर खगड़िया से अमित सिंह की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के बेलदौर पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ पर बस की ठोकर से टोटो सवार एक अधेड़ घायल के घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. घायल की पहचान बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी वासुदेव मंडल के 60 वर्षीय पुत्र जीतन मंडल के रूप में हुई. घटना शुक्रवार की अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है. घटना में घायल का बायां पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो जाने की सुचना है. वहीं घायलावस्था में परिजनों ने उसे आनन-फानन उसे सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस दौरान बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया. जबकि आक्रोशित परिजन बस स्टैंड पहुंचकर गुस्से में दूसरे बस के ड्राइवर पर हमला कर दिया जिससे ड्राइवर भी चोटिल हो गया इस दौरान जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल ड्राइवर को कब्जे में लेकर उसे इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर भिजवाया. इससे भड़के आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर इलाजरत घायल ड्राइवर को अपने कब्जे में लेना चाहा जिसका पुलिस पदाधिकारी ने विरोध किया तो आक्रोशित परिजनों ने पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक कर स्थिति बेकाबू कर दिया,इस दौरान सीएचसी परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही, हांलांकि कड़ी मशक्कत से स्थिति पर काबू पाते पुलिस तीन उपद्रवी को हिरासत में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई. उक्त घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं गरम है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन