छात्राओं के बीच किया गया हाइजीन कीट वितरण

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान सखी सहायता केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलवारा में छात्राओं के बीच हाइजीन कीट का वितरण किया गया. इस दौरान सखी सहायता केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाना है. इस अवसर पर लगभग 60 छात्राओं के बीच हाइजीन कीट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपम कुमारी ने किया. सखी सहायता केंद्र की समन्वयक साधना कुमारी ने छात्राओं से विशेष संवाद करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता के उन महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला. जिन पर ग्रामीण परिवेश में संकोचवश खुलकर चर्चा नहीं हो पाती. उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता, उससे जुड़ी भ्रांतियों तथा कीट में उपलब्ध सामग्री के सही उपयोग की जानकारी सरल भाषा में दी. मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश चंद्र मिश्र, कुंदन कुमार, शंभू प्रसाद, प्रीतम कुमार, दिलीप कुमार, अवध बिहारी शरण, विनोद व्यास एवं लिपिक अमन कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन