ePaper

लव मैरिज के एक साल बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Updated at : 13 Jun 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

मृत नवविवाहिता के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, परबत्ता. परबत्ता से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक सनकी युवक ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना बुधवार की है. मामला परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खिराडीह पंचायत के श्रीरामपुर ठुट्टी गांव का बताया जा रहा है. जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि युवक ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृत नवविवाहिता के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. गोली मारने के बाद पत्नी को अस्पताल में कराया भर्ती बताया जाता है कि गोली मारकर खुद ही पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय गुलशन कुमार ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी चंदा रानी के सीने में गोली मार दी. हालांकि, बाद में पति ने ही अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया. पत्नी के सीने में मारी गोली, मौत इधर, अस्पताल में तैनात डॉ राजीव रंजन ने बताया कि महिला के सीने में एक गोली लगी है. इस कारण अधिक खून निकल गया है और इस वजह से महिला की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. सहायक थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हत्यारोपित पति परिवार सहित घर छोड़कर फरार है. मृत विवाहिता के परिजनों को सूचना भेजी गयी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. गुलशन और चंदा ने किया था प्रेम विवाह मिली जानकारी के मुताबिक, गुलशन का अपनी बहन के घर बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सादीपुर गांव में जाना-आना लगा रहता था. इस दौरान पड़ोसी संतोष सिंह की पुत्री पूजा रानी से आंखें चार हो गयी. इसी बीच गुलशन पूजा रानी को लेकर अपने घर से श्रीरामपुर ठुठ्ठी आ गया. बाद में लड़की के माता-पिता उसे ढूंढते हुए पहुंचे उस वक्त तो पूजा रानी अपने पिता के साथ चली गयी, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और बतौर पति-पत्नी श्रीरामपुर ठुठ्ठी में रहने लगे. जान देने की बात कहने वाला पति ने ही ले ली जान बताया जाता है कि गुलशन अपनी पत्नी चंदा रानी के लिए जान तक देने तैयार रहता था. दोनों के बीच हंसी-खुशी जीवन चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से गुलशन गलत संगति में पड़ गया. जिसके चलते पति-पत्नी के बीच नोक झोंक होनी शुरू हो गयी. वहीं बुधवार को दोनों के बीच अचानक विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी की जान ले ली. दोनों के रिश्ते प्रेम-प्रसंग से शुरू होकर अब हत्या की घटना तक जाकर खत्म हो गयी. इधर, इस घटना को लेकर श्रीरामपुर ठुठ्ठी के ग्रामीण अचंभित हैं. मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप मृतका पूजा रानी के परिजनों ने गुलशन कुमार व उसके परिवार वालों पर दहेज नहीं देने के चलते पुत्री को जान मारने का आरोप लगाया है. पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह सितंबर 2023 में हुआ था और उसके बाद से ही वह लगातार दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था. नहीं देने के चलते पुत्री की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन